Sat. Jun 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना के खिलाफ जंग में भारत ने अहम उपलब्धि हासिल की एक दिन में रिकार्ड एक करोड़ टीके लगाए।

 

कोरोना के खिलाफ जंग में भारत ने अहम उपलब्धि हासिल की है। शुक्रवार को भारत ने इतिहास रचते हुए एक दिन में रिकार्ड एक करोड़ टीके लगाए। इसमें उत्तर प्रदेश ने सबसे ज्यादा करीब 28.62 लाख और कर्नाटक ने 10 लाख से ज्यादा डोज लगाई हैं। अभी तक किसी भी देश ने एक दिन में इतने टीके नहीं लगाए हैं। इस साल दिसंबर तक 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीके लगाने के लक्ष्य की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके साथ ही देश में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा 62,09,43,580 डोज पर पहुंच गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed