Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो की तबीयत बिगड़ने की खबर,ICU वॉर्ड में भर्ती

 

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन के बाद अब हाल ही में उनकी पत्नी सायरा बानो की तबीयत बिगड़ने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। भर्ती कराए जाने के बाद उन्हें ICU में शिफ्ट कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस को पिछले 3 दिनों से ब्लड प्रेशर से जुड़ी परेशानी थी। इलाज के दौरान आज उन्हें ICU वॉर्ड में भर्ती किया गया।

यह भी पढें   गृह मंत्री गुरुंग ने आपदा के बाद की अवस्था को लेकर सर्वदलीय बैठक को दी जानकारी

सायरा बानो की उम्र 77 साल है और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिलहाल वो इलाज पर ठीक रेस्पॉन्स कर रही हैं। सायरा बानो से जुड़ी इस खबर की पुष्टि न्यूज एजेंसी एएनआई ने की है। जिसके सामने आते ही हर कोई उनके जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहा है। वहीं, अभी तक उनके परिवार से इस बारे में कोई स्टेटमेंट नहीं आया है।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com