Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रेसलर डैफिनी अनगर ने पिस्टल लेकर वीडियो शूट किया और फिर कुछ ही समय बाद बेजान शरीर मिला।

 

डैफनी अनगर ने एक इंस्‍टाग्राम वीड‍ियो भी डाला था, जिसमें वो खुदकुशी के बारे में बात कर रही थीं।
अमेरिकन महिला पहलवान डैफिनी अनगर के 24 घंटे पहले हाथ में पिस्टल लेकर वीडियो शूट किया था और अगले दिन उनका बेजान शरीर उनके फ्लैट पर मिला।

अमेरिकी रेसलर डैफनी अनगर की मौत की खबर ने सभी को चौंका दिया है। करीब 24 घंटे पहले ही उन्होंने अपने अक‍ेलेपन की बात करते हुए एक वीडियो सोशल मीड‍िया में शेयर किया था। अब उनका शव उनके फ्लैट में मिला है। 46 साल के रेसलर की ऐसी मौत सवालों के घेरे में है।

यह भी पढें   विदेश मंत्री शिशिर खनाल 5 से 7 जून 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर

डैफिनी ने जो वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वे पिस्टल के साथ पोज देते हुए खुदकुशी की बातें कर रही थीं। उन्होंने ये भी बताया था कि वो कितनी अकेली हैं। डैफिनी कमाल की रेसलर थीं। 46 साल की डैफनी को ‘Scream Queen’ के नाम से भी जाना जाता था। उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच अब पुलिस कर रही है। फिलहाल इसे आत्महत्या ही माना जा रहा है।

यह भी पढें   व्यवसायियों की एकजुटता से क्षेत्र के व्यापार को मिलेगी नई दिशा : सांसद

‘The Sun’ की रिपोर्ट के मुताबिक डैफनी अनगर ने कुछ वक्त पहले ही खुद को रेसलिंग से अलग कर लिया था। उन्होंने इससे जुड़ा एक वीडियो पोस्‍ट किया था। इस वीडियो में डैफिनी उदास नज़र आ रही थीं और हाथ में पिस्टल लिए हुए थीं।

उन्होंने पिस्टल के साथ पोज़ देते हुए खुदकुशी से जुड़ी बातें की थीं। ऐसे में उनकी मौत को सुसाइड माना जा रहा है। डैफनी की दोस्त Lexie Fyfe ने गुरुवार को उनके निधन की खबर दी थी। उन्होंने ट्वीट के ज़रिये लिखा था – ‘डैफनी अनगर अब हमारे बीच नहीं हैं। वह हमें छोड़कर चली गई हैं, इस दुख की घड़ी में उनके परिवार की गोपनीयता का ध्यान रखें’।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *