Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश नं. २ में मास्क बिहीन व्यक्ति हो सकते हैं सररकारी सेवा से बंचित

 

जनकपुरधाम, १२ सितम्बर । मास्क प्रयोग ना करनेवाले व्यक्तियों को अब सरकारी सेवा प्रदान करने में निर्णय प्रदेश–२ सरकार बाध्य नहीं है । आइतबार सम्पन्न प्रादेशिक कोभीड संकट व्यवस्थापन केन्द्र ने ऐसा निर्णय किया है । बैठक के बाद कहा गया है कि मास्क प्रयोग न करनेवाले सेवाग्राहियों को सेवा प्रवाह न किया जाए । मुख्यमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् कार्यालय के अनुसार बैठक ने ‘नो मास्क, नो सर्भिस’ अभियान शुरु किया है ।
मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक ने यह भी निष्कर्ष निकाल लिया है कि प्रदेश नं. २ में कोरोना से संक्रमित होनेवालों की संख्या में कमी आई है । बताया गया– ‘संक्रमितों की संख्या में कमी तो आई है, लेकिन सर्वसाधारण मास्क प्रयोग करने में अनिइच्छुक दिखाई दे रहे हैं ।’ इसीलिए मास्क प्रयोग संबंधी सूचना सञ्चार माध्यमों में प्रकाशन÷प्रसारण करने का निर्णय भी बैठक ने लिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com