Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संखुवासभा हत्याकाण्ड के अभियुक्त सार्वजनिक

 

काठमांडू, १२ सितम्बर । नेपाल पुलिस ने संखुवासभा सामूहिक हत्यकाण्ड के अभियुक्त लोकबहादुर कार्की को सार्वजनिक किया है । गत हफ्ता सोमबार संखुवासभा जिला मादी गांवपालिका–१ खोलागांव में तेजबहादुर कार्की तथा उनके ६ परिवारिक सदस्यों को सामूहिक हत्या करनेवाले २६ वर्षीय कार्की को संखुवासभा स्थित चैनपुर इलाका पुलिस कार्यालय ने आज सार्वजनिक किया है ।
नेपाल पुलिस समक्ष कार्की ने हत्या संबंधी अभियुक्त स्वीकार किया है । गत हफ्ता उन्होंने ९१ वर्षीय बौद्धमान कार्की पत्नी ८४ वर्षीया पार्वती कार्की, उनके ५२ वर्षीय पुत्र तेजबहादुर कार्की, ५२ वर्षीया बहू कमला कार्की, तेजबहादुर की ३२ वर्षीया बहू रञ्जना कार्की, ११ वर्षीय पोता दीपेन कार्की और ७ वर्षीया पोती गोमा कार्की को जान से मार दिया था । अभियुक्त लोकबहादुर मृतक तेज बहादुर के भतीज (भाई के बेटा) है ।
प्रारम्भीक पुलिस अनुसंधान से पता चला है कि अभियुक्त कार्की वैदेशिक रोजगारी के लिए गए थे, लेकिन स्वास्थ्य में समस्या आने के कारण वह घर वापस हो गए था । बीमार होने के कारण औषधी भी सेवन कर रहे अभियुक्त कार्की मानसिक रुप में कुछ असंतुलित भी हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *