Thu. May 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जसपा ने किया संविधान दिवस में सहभागी ना होने का निर्णय

 
उपेन्द्र यादव, फाईल तस्वीर

काठमांडू, १८ सितम्बर । सत्ता गठबंधन में शामलि जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) ने संविधान दिवस के अवसर पर होनेवाला कार्यक्रम में सहभागी ना होन का निर्णय लिया है । पार्टी अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने आज शनिबार एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए कहा है कि संविधान आज भी अधुरा है, संविधान में विभेदकारी प्रावधान कायम ही है, इसीलिए आइतबार के लिए तय संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जसपा की सहभागिता नहीं रहेगी ।
अध्यक्ष यादव द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा है– ‘संविधान में संघीयता, समावेशी लोकतन्त्र, राष्ट्रीय पहचान की मान्यता, स्वशासन और स्वायत्तता, समानुपातिक समावेशीकरण जैसे प्रावधान को अपूर्ण रुप में रखा गया है, संविधान में बहुत सारे धराएं ऐसी है, जो विभेदकारी हैं, इसीलिए सरकार द्वारा घोषित संविधान दिवस २०७८ में सहभागी ना होकर उसको विरोध करने का निर्णय लिया गया है ।’
उन्होंने यह भी कहा है कि संविधान में रखा गया विभेदकारी एवं त्रुटिपूर्ण प्रावधान को विरोध किया जाए । विभेदकारी प्रावधान संशोधन के लिए सरकार द्वारा घोषित संविधान दिवस के दिन संविधान संशोधन संबंधी विषयों समेटकर अन्तरक्रिय कार्यक्रम करने का निर्णय भी जसपा ने लिया है । इसमें सहभागिता के लिए आम जनसमुदाय एवं पार्टी संबंद्ध संगठनों से जसपा ने आग्रह किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *