Wed. May 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बार्डर पर असामाजिक गतिविधियों को रोकने में सहयोग करेगी नेपाल पुलिस

 
फाइल चित्र

बेतिया । भारत- नेपाल सीमा पर असामाजिक तत्वों की गतिविधि पर रोक लगाने में नेपाल पुलिस सहयोग करेगी। भारतीय क्षेत्र में पंचायत चुनाव को लेकर शराब की तस्करी पर पूरी तरह से पाबंदी लगाने पर नेपाली एपीएफ का सहयोग लिया जाएगा। नेपाल से शराब लेकर रात के अंधेरे में बॉर्डर पार करने वाले धंधेबाजों पर सिकंजा कसेगा। गुरुवार को मैनाटाड़ थाना परिसर में प्रशासनिक, पुलिस, एसएसबी और नेपाल पुलिस के पदाधिकारियों महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया गया है। आगामी पंद्रह नवंबर को चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विस्तार से चर्चा कर रणनीति बनाई गई। मौके पर बीडीओ पंकज कुमार ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर बॉर्डर पर विशेष ध्यान रखना है। सीमा पर पर गश्ती तेज करते हुए आंतरिक क्षेत्रों में भी सतर्कता बहुत ही जरूरी है।हर प्रकार से क्षेत्र में सजगता बरतना होगा। शांतिपूर्ण चुनाव को संपन्न कराने के लिए बने रणनीति में किसी भी प्रकार से कोई भी पदाधिकारी कोताही नहीं बरतें। साथ ही मैनाटाड़ थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने मौजूद नेपाल के पुलिस पदाधिकारियों से भी विस्तार से चर्चा करते हुए पंचायत चुनाव के मद्देनजर नेपाली पुलिस पदाधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा की। साथ ही बसंतपुर एसएसबी,भेड़िहरवा एसएसबी के साथ साथ सीमावर्ती थाना के थानाध्यक्ष चुनाव को लेकर आप सभी हर गतिविधियों पर नजर रखें। खासकर रात्रि गश्ती पर विशेष ध्यान देते हुए हर हाल में शराब की तस्करी पर रोक लगाने पर विशेष बल दिया गया। क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की सूची बनाकर उन पर विशेष नजर बनाए रखी जाए। ताकि चुनाव में किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं हो सके। मौक़े पर मौजूद 47 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल इनरवा के असिस्टेंट कमांडेंट अभिजीत खैरनार, सिकटा के इंस्पेक्टर राजनंदन कुमार ने पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में एसएसबी की ओर से पूरा सहयोग का भरोसा दिलाया। मौके पर मैनाटाड़ थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, इनारवा थानाध्यक्ष प्रकाश कुमार, पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष कैलाश कुमार, नेपाल पुलिस के एएसआई नालेश तिवारी, सत्यनारायण यादव, एपीएफ के राजेश राय,एसएसबी के रजनीश कुमार, बिपीन कुमार, गुणजेश कुमार आदि मौजूद थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *