संविधान दिवस के अवसर पर प्रधानमन्त्री की शुभकामना सन्देशः संविधान में सभी नागरिकों की हक और अधिकार सुनिश्चित है

काठमांडू, १९ सितम्बर । प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने सातवें संविधान दिवस के अवसर पर एक शुभकामना संदेश प्रेषित करते हुए कहा है कि संविधान की सफल कार्यान्वयन के लिए सरकार प्रयत्नशील है । उन्होंने यह भी कहा हे कि संविधान की सफल कार्यान्वयन के साथ–साथ देश की समुन्ती सुनिश्चित करने के लिए संकल्प करना आज की आवश्यकता है ।
अग्रगामी परिवर्तन के लिए अमूल्य जीवन उत्सर्ग करनेवाले सम्पूर्ण ज्ञान–अज्ञात शहीदों के प्रति श्रद्धाञ्जली व्यक्त करते हुए प्रधानमन्त्री देउवा ने कहा है– ‘परिवर्तन के लिए की गई संघर्ष में शारीरिक, भौतिक, आर्थिक और मनोवैज्ञानिक क्षति को सामना करनेवाले व्यक्तियों को उच्च सम्मानपूर्वक स्मरण किया जाता है ।’ उन्होंने यह भी कहा है कि नेपाली कांग्रेस के ही नेतृत्व में वि.सं. २०७२ साल आश्वीन ३ गते संविधान जारी की गई, जो संघर्षपूर्ण लोकतान्त्रिक आन्दोलन से प्राप्त महत्वपूर्ण उपलब्धी है । शुभकामना सन्देश में आगे कहा गया है– ‘कांग्रेस की नेतृत्व में सभी राजनीतिक दल तथा नागरिकों की सहयोग में देश में शान्ति स्थापना, संविधान निर्माण तथा संघ, प्रदेश और स्थानीय तह निर्वाचन सम्पन्न कर संविधान कार्यान्वयन किया गया । वर्तमान संविधान ने लोकतन्त्र और मानव अधिकार की विश्वव्यापी मान्यता को आत्मसात् किया है और संविधान में सभी नागरिकों की हक और अधिकार सुनिश्चित है ।’
प्रधानमन्त्री देउवा ने यह भी कहा है कि कोभिड–१९ महामारी से नेपाली नागरिकों की जीवन रक्षा के लिए आगामी चैत महिना के भीतर सभी नागरिकों को वैक्सिन दी जाएगी, यह सरकार की प्रमुख लक्ष्य है । इसीतरह स्वास्थ्य मापदण्ड को पालना कर और उच्च सर्तकता एवं दृढ मनोबल के साथ कोभिड–१९ महामारी का सामना करने के लिए भी कहा गया है ।

