मैं ठीक हूँ, मुझे हृदयाघात नहीं हुआ है : बसन्त चौधरी
नेपाल के कई ओनलाइन समाचार माध्यम में यह समाचार आने के बाद कि नेपाल के सुप्रसिद्ध उद्योगपति एवं साहित्यकार श्री बसन्त चौधरी जी को हृदयाघात हुआ है श्री चौधरी ने इस बात का खंडन किया है । उन्होंने कहा है कि उन्हें हृदयाघात नहीं हुआ है वो स्वस्थ हैं।
फिलहाल श्री चौधरी अपने परिवार के साथ देश से बाहर दुबई में हैं । ऐसे समय में यह खबर सामने आई कि उनकी तबीयत खराब है और वो इलाज के लिए देश से बाहर गए हुए हैं। इस बात का श्री चौधरी ने खण्डन करते हुए कहा है कि वो स्वस्थ हैं उन्हें हृदयाघात नहीं हुआ है वो अपने परिवार के साथ बाहर कुछ समय बिताने के लिए आए हुए हैं । उन्होंने कहा कि अगर ऐसी कुछ बात होती तो मैं देश में ही रहकर नर्भिक में अपना इलाज करवाता । पिछले दिनों कुछ असहज महसूस हुआ था तो मैंने नर्भिक में परीक्षण करवाया था । उसके बाद यहाँ आकर मैंने बस सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण करवाया है । एन्जियोग्राफी में सामान्य समस्या बताई गई है जो गम्भीर नहीं है। चिकित्सकों ने हृदय और धमनी के उपचार की सलाह दी है ।

