आज से नेपाली कांग्रेस ‘पालिका स्तरीय महाधिवेशन’ शुरु
काठमांडू, २५ सितम्बर। नेपाली कांग्रेस आज से पालिका स्तरीय महाधिवेशन शुरु करने की तैयारी में । पूर्व घोषित तिथि अनुसार ६४ जिलों में वडा अधिवेशन सम्पन्न होते ही आज से गाउँ तथा नगर अधिवेशन का प्रारम्भ होने जा रहा है ।
पार्टी की केन्द्रीय निर्वाचन समिति अनुसार संघीय राजधानी काठमाडौं की वडा अधिवेशन का मत परिणाम आना बांकी है, बांकी अन्य सभी वडा अधिवेशन की अंतिम चुनावी परिणाम प्राप्त हो चुका है, इसीलिए आज से गाउँ तथा नगर अधिवेशन शुरु होने जा रहा है ।
कांग्रेस नेता तथा जिला निर्वाचन अधिकृत नरहरि आचार्य के अनुसार क्रियाशील सदस्यता विवाद के कारण १३ जिलों में अधिवेशन ही शुरु नहीं हुआ है ।

