मुझे और प्रदेश सरकार को बदनाम करने के लिए अख्तियार की छापामारीः मुख्यमन्त्री राउत

जनकपुरधाम, ३० सितम्बर । प्रदेश नं. २ के मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत ने कहा है कि प्रदेश सरकार को बदनाम करने के लिए अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग ने प्रदेश नं. २ स्थित मुख्यमन्त्री कार्यालय में छापामारी की है । अख्तियार द्वारा छापामारी होने के बाद आयोजित पत्रकार सम्मेलन में मुख्यमन्त्री राउत ने इसके प्रति असुंष्टी व्यक्त करते हुए कहा– ‘मुझे और प्रदेश सरकार को बदनाम करने के लिए छामापारी की गई है ।’
बुधबार ही एक समाचार सार्वजनिक हुआ था, जहां कहा गया था कि कि प्रदेश नं. २ सरकार द्वारा संचालित ‘बेटी बचाऊ, बेटी पढाऊ’ कार्यक्रम अन्तर्गत खरीद की गई साइकिल में अनियमिमतता हुआ है । समाचार सार्वजनिक होने के कुछ घंटों के बाद बर्दिबास स्थित अख्तियार कार्यालय की एक टोली जनकपुर स्थित मुख्यमन्त्री कार्यालय पहुँच गई थी ।
मुख्यमन्त्री राउत ने कहा– ‘अनियमितता संबंधी भ्रमक समाचार सार्वजनिक होते ही अख्तियार टोली छापामार शैली में आ जाता है, मानों की प्रमाण नष्ट किया जा रहा है ।’ उन्होंने यह भी कहा कि इसके सबंध में अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग के प्रमुख प्रेमकुमार राई के साथ टेलिफोन में वार्ता भी की गई है । मुख्यमन्त्री मन्त्री राउत ने कहा– ‘अख्तियार की शैली प्रति मैंने टेलिफोन में अख्तयार प्रमुख राईजी से आपत्ती की प्रकट की है, उन्होंने भी कमजोरी को स्वीकार किया है ।’
इधर अख्तियार टोली ने मुख्यमन्त्री कार्यालय से विभिन्न कागजपत्र अपने नियन्त्रण में लिया है । स्मरणीय है, महालेखा परीक्षक कार्यालय ने भी अपने प्रतिवेदन में अभियान तथा साइकिल खरीद संबंधी प्रसंग में आशंका किया है । महालेखा कार्यालय ने अपने प्रतिवेदन में कहा है कि प्रदेश नं. २ स्थित ८ जिलों में सामुदायिक विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के लिए साइकिल खरीद करते वक्त विद्यार्थियों की संख्या एकिन नहीं की गई है और खरीद की गई साइकिल विद्यार्थियों को प्राप्त हुई है या नहीं, यह भी स्पष्ट नहीं है ।

