पूर्व प्रधानमन्त्री के स्वास्थ्य उपचार के लियें नेपालगंज वासियों व्दारा सहयोग
नेपालगन्ज , पवन जायसवाल, श्रावण २६ गते ।
नेपालगन्ज के स्थानिय लोगों द्धारा पूर्व प्रधानमन्त्री मरिचमान सिंह श्रेष्ठ के स्वास्थ्य उपचार के लियें आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया है ।
उनके स्वास्थ्य उपचार के लिये आर्थिक सहयोग का अह्वान किया गया था। नेपालगन्ज मे उनके शुभचिन्तकों ने रु.१ लाख ५२ हजार आर्थिक सहयोग उनके परिवारको उपलब्ध कराया है ।
बाँके जिला के नेपालगन्ज निवासी प्राध्यापक डा. जनार्दन आचार्य और वरिष्ठ पत्रकार पूर्ण लाल चुके ने स्वतःस्फूर्त रुप में आर्थिक सहयोग संकलन किया ।
पूर्व प्रधानमन्त्री श्रेष्ठ को नेपालगन्ज के चिकित्सक, प्राध्यापक, उद्योगपति, समाजसेवी, व्यवसायी, पत्रकार लगायत के व्यक्तियों ने सहयोग उपलब्ध कराया है ।
पूर्व प्रधानमन्त्री श्रेष्ठ क्यान्सर रोग से ग्रस्त होकर करीब अढाई महीने से भारत के नई दिल्ली स्थित मेदान्ता सिटी अस्पताल में उपचार करा रहें हैं ।
आर्थिक अभाव के कारणों से पीडित उनके स्वास्थ्य उपचार के लियें आर्थिक सहयोग करने के लियें सार्वजनिक अपील होने के बाद देश के भितर तथा विदेशों में शुभेच्छुकों से उपचार सहयोग संकलन किया जा रहा है यह जानकारी श्रेष्ठ के जेष्ठ सुपुत्र अनील श्रेष्ठ ने दिया ।
दलविहीन पञ्चायती व्यवस्था मे वे प्रधानमन्त्री थे । श्रेष्ठ के उपचार के लियें नेपाल सरकार पर चौतर्फी दवाव पडने पर सामान्य नागरिक के तरह पाँच लाख रुप्ये देने का निर्णय किया गया है ।
पूर्व प्रधानमन्त्री श्रेष्ठ के जेष्ठ सुपुत्र अनील के अनुसार दुसरी बार ७१ वर्षिय सिंह को किमोथेरापी दिया गया है और अभी कुछ स्वास्थ्य में सुधार दिखाई पड रहा है ।
नागरिक की ओर से सहयोग उठ रहा है । लेकिन अभी भी पैसे अधिक खर्च हो रहा है अभी आगे का उपचार कराने के लियें खर्च का अभाव पड रहा है, इस लियें हम लोगों ने शुभेच्छुकों को सहयोग करने के लियें सार्वजनिक अपील किया है ।
श्रेष्ठ ने कहा पूर्व प्रधानमन्त्री श्रेष्ठ को अभी कुछ दिनों तक मेदान्त अस्पताल में ही रखकर उपचार कराने के लियें उनके जेष्ठ सुपुत्र अनील ने यह जानकारी दिया । आर्थिक अभावों के कारण उनके स्वास्थ्य उपचारों में कमी होना नेपाल राष्ट्र के लियें दुर्भाग्य होगा बताया ।

