बिराटनगर में दिनदहाड़े लूटपाट,दुकानदार को किया घायल

माला मिश्रा बिराटनगर,1 नंबर प्रदेश के बिराटनगर में शुक्रवार को अज्ञात अपराधियो ने दुकान में घुसकर लूटपाट किया । अपराधी तीन के संख्या में हथियार के साथ थे । दो अपराधी दुकान में और तीसरा गेट पर थे । दुकान में रहे अपराधियो ने गल्ला से लगभग 12 हजार और चार मोबाइल लेकर फरार हो गए । इस दौरान अपराधियो ने दुकानदार मनोज तोदी को पिस्तौल के पीछे भाग से प्रहार कर घायल कर दिया उसे चार टाका लगा है । दिन में घटी घटना को ले घटना स्थल पर पहुचे एसपी जनार्दन जीसी ने पीड़ित का वयान लेकर अपराधियो का गिरफ्तारी हेतु छापामारी का निर्देश दिया। इधर दुर्गा पूजा के मौके पर इस तरह का लूटपाट के घटना से दुकानदारों में भय का माहौल है ।मोरंग पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर अपराधियो को धर दबोचने की बात कही है । मोरंग पुलिस बॉर्डर के थाना को एलर्ट कर दिया है । जगह जगह छापामारी चल रहा है ।

