माधव नेपाल जैसे अपराधिक तत्व एमाले में स्वीकार्य नहीं हैं, लेकिन अन्य नेता वापस हो सकते हैंः ओली

झापा, २५ अक्टूबर । नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने कहा है कि माधवकुमार नेपाल एमाले में पुनः स्वीकार्य होनेवाले नेता नहीं है । नेता नेपाल के अलवा अन्य नेताओं को पुनः पार्टी में वापस होने के लिए आग्रह करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । रविवार को अपने गृह जिला झापा में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
कार्यक्रम में उन्होंने कहा– ‘माधव नेपाल के अलावा कोई भी पाटी में पुनः लौट सकते हैं, मैं आग्रह करता हूँ, अन्य सभी लोग पार्टी में वापस हो जाए, भ्रमित न हों । लेकिन माधव नेपाल जैसे आपराधिक तत्वों को दोबारा पार्टी को स्वीकार्य नहीं है ।’
ओली ने यह भी कहा कि माधव नेपाल का अनुसरण करनेवालों को देखकर वह अचम्मित हो जाते हैं । उन्होंने कहा– ‘मै हैरान हूँ कि किस चीज को देखकर वे लोग माधव नेपाल की पीछे भाग रहे हैं । मुझे लगता है कि यह लोग भ्रमित हैं । उन्होंने यह भी कहा कि माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड को अनुसरण लगनेवाले व्यक्ति भी काम लगनेवालों में से नहीं हैं ।

