Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शादी समारोह में म्यूजिक बजने से तालिबानी लड़ाकों का गुस्सा भड़का, चलाई गोली, तेरह की मौत .

 

अफगानिस्तान के नांगहार प्रांत में एक शादी समारोह में म्यूजिक बजने से तालिबानी लड़ाकों का गुस्सा इस कदर भड़का कि खुशियों के मंजर को उन्होंने मातम में बदल दिया। तालिबान की गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई तो दो अन्य बुरी तरह जख्मी हो गए। यह घटना उस सय हुई जब कट्टरपंथी इस्लामिक समूह की म्यूजिक बजाने को लेकर समारोह में आए मेहमानों से बहस हो गई।

यह भी पढें   वरिष्ठ पत्रकार युवराज गौतम का निधन

एरिआना न्यूज के मुताबिक, तालिबानी लड़ाके शादी समारोह में घुस आए और उन्होंने म्यूजिक बंद करने को कहा। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। तालिबान में नांगहार में गवर्नर के प्रवक्ता काजी मुल्लाह आदिल ने घटना की पुष्टि की। इस बीच तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने घटना की पुष्टि नहीं की, लेकिन उन्होंने साफ किया कि तालिबान की नीति म्यूजिक पसंद करने वालों को मारना नहीं है।

यह भी पढें   नौ विद्यालयों के 28 चयनित प्रतिभागी 27 सितंबर को शाखा स्तरीय ‘भारत को जानो’ प्रश्न मंच में आजमाएंगे अपना ज्ञान और प्रतिभा क्षमता

मुजाहिद ने काबुल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”इस्लामिक अमीरात के किसी कार्यकर्ता को किसी को भी संगीत या किसी भी चीज दूर करने का अधिकार नहीं है, केवल उन्हें मनाने की कोशिश करना है। मुजाहिद ने कहा कि जांच अभी जारी है और यह साफ नहीं है कि यह कैसे हुआ। प्रवक्ता ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी को अपने दम पर मारता है, “भले ही वे (तालिबान के) कर्मी हों, यह एक अपराध है” और समूह उन्हें कानून का सामना करने के लिए अदालतों में पेश करेगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com