Mon. May 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल रेडक्रस सोसाइटी उप– शाखा द्धारा रक्तदान

 

women Raktadataनेपालगन्ज (बाँके), पवन जायसवाल, भाद्र १० गते ।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी स्थापना का ५०वाँ वर्ष पहुँचने के अवसर पर (स्वर्ण जयन्ती)  शनिवार को रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन  किया ।
“शरीर में स्वतः खराब हो जाने वाला वह खून बचाकर क्या काम, अगर किसी का भला हो तो चले रक्तदान जैसा करें नेंक काम” मुख्य विचारों के साथ लेकर उप– शाखा ने रक्तदान  कार्यक्रम का आयोजन किया ।
रक्तदान कार्यक्रम में ६ महिलाए“ सहित ४४ लोगों ने रक्तदान  किया था ।
रक्तदान करने वालों में मीन बहादुर मल्ल, गोविन्द रेग्मी, गंगन बिष्ट, जीत बहादुर कुशुम, प्रकाश बहादुर श्रेष्ठ, सुधीर मल्ल, राम सुख गडरिया, लोकेन्द्र बि.क.,प्रदीप कुमार श्रेष्ठ, सरला कुमारी श्रेष्ठ, निरञ्जना मल्ल, जगदीश प्रसाद बनिया, मान बहादुर थारु, बिशाल रिजाल, दिपक चालिसे, पुष्कर बिष्ट, मोहन लाल कुवर, पाण्डव डाँगी, भावुक जंग थापा, लोक बहादुर खत्री, युवराज श्रेष्ठ, पूर्ण प्रसाद डाँगी, सरोज रिजाल लगायत ४४ लोगों ने रक्तदान किया था । कार्यक्रम में उप–शाखा के सभापति दिव्यदेव उप्रेती, तथा उप–शाखा के पदाधिकारी, नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा कार्य समिति के सदस्य भिमार्जुन देवकोटा लगायत लोगों की  सहभागिता थी ।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय रक्त संचार सेवा केन्द्र नेपालगन्ज के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी, रक्त प्राविधिक अर्जुन आर्याल लगायत लोगों ने  प्राविधिक में सहयोग किया उप– शाखा के उप– सभापति एवं कार्यक्रम के संयोजक पूर्ण चन्द्र लम्साल ने बताया ।
इसी तरह नेपालगन्ज के अल्पाईन कालेज अफ म्यानेजमेन्ट के विद्यार्थीयों ने भादौं ७ गते शुक्रवार को रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया था ।
जिस में शिक्षक, छात्र,छात्रा लगायत ४० लोगों ने रक्तदान किया । अध्ययन के साथ साथ विद्यार्थीयों को सामाजिक कार्यो में क्रियाशील कराने के लियें यह रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
आयोजक के अनुसार इससे पहिले विद्यार्थीयों ने बागेश्वरी मन्दिर का सरसफाई किया और नेपालगन्ज स्थित रहा भेरी बृद्ध आश्रम के बृद्धबृद्धाओं को फलफूल वितरण किया  प्रमोद डी.जी ने बताया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *