Sun. May 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगंज मे ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’

 

नेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल ३० अगस्त ।
नेपाल अधिराज्य भरके साथ मित्र राष्ट्र भारत लगायत अन्य जगाह पर भादौं १२ गते बुधबार का हिन्दू धर्मावलम्बीयों का पावन पर्व ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ धुमधाम के साथ विभिन्न कार्यक्रम करके मनाया गया ।
इसी तरह बाँके जिला के नेपालगन्ज–१० स्थित ब्रम्हाकुमारी इश्वरीय विश्वविद्यालय ने विभिन्न कार्यक्रम करके ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ धुमधाम के साथ मनाया । ब्रम्हाकुमारी दुर्गा दिदी के संयोजकत्व में हुआ कार्यक्रम में नेपालगन्ज के मोडर्न पब्लिक स्कुल औरएञ्जल्स स्कूल के विद्यार्थीयों ने अपना– अपना कलात्मक प्रस्तुती प्रदर्शन  भी किया ।
ब्रम्हाकुमारी मनीषा के निर्देशन में ब्रम्हाकुमारी मञ्जु और मुना ने भगवान श्रीकृष्ण जी का विविध पक्षों के बारे में  प्रकाश डाली थी ।
बुधबार के देशभर के विभिन्न शहर , गाँवों में  भगवान् श्रीकृष्ण जी का पूजा–आराधना करके भगवान का जन्म भी रात को १२ वजे कराया,  श्रद्धा भक्तिजन लोग   ब्रत बैठकर मनाया । नेपालगन्ज में रही माता बागेश्वरी मन्दिर लगायत नेपालगन्ज के विभिन्न जगह में अवस्थित श्रीकृष्ण जी के मन्दिरों में भक्तजनों की भीड लगी थी । ज्ञानयोग, कर्मयोग और भक्तियोग का प्रणेता भगवान् श्रीकृष्ण का जन्म द्वापर युग में भाद्रकृष्ण अष्टमी को मध्यरात में हुआ था इस लियें  बुधबार को  मध्यरात में भी भक्तजनों ने अपने  भक्तिभावों से मन्दिरों में रहे थे ।
इसी तरह खास कारकादौं गाबिस–५ स्थित श्री राधाकृष्ण मन्दिर में भी भव्य रुप में कार्यक्रम का आयोजन करके धूमधाम के साथ मनाया गया । मन्दिर में श्रीकृष्ण का पूजा–आराधना, प्रवचन, भजनकीर्तन किया इस के साथ विशेष करके महिलाए लोग ‘व्रत’ रहकर मध्यरात तक जागी थी ।
इसी तरह पौराणिक कथन अनुसार अन्याय, अत्याचार और राक्षसी प्रवृत्तियों से सम्पूर्ण मानव का रक्षा करने के लियें भगवान् विष्णु का आठवा अवतार के रूप में जन्म लिया  श्रीकृष्ण भगवान ने आजीवन सत्य के पक्षों में रहकर सत्कर्म के लियें  मानव समुदाय को  प्रेरित किया बताया गया है ।
महाभारत के अनुसार कुरुक्षेत्र में कौरवों के साथ लडाई में संलग्न रहे पाण्डवों मध्ये के अर्जुन को उपदेश देते समय में  स्वयम् उन के मुखारविन्दूयों से  व्यक्त हुआ था इस ‘श्रीमद्भागवत गीता’ हिन्दूयों का  पवित्र ग्रन्थ माना गया है ।
इसी तरह इसी अवसर में भारतीय सीमावर्ती बाजार रुपैडिहा में रही मन्दिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर में सजाया गया था । रुपैडिहा थाना में भजन किर्तन करके  भण्डारा का आयोजन किया गया थानाध्यक्ष वृजेश कु“वर यादव ने यह जानकारी दी । इसी प्रकार कारागार में  श्रीकृष्ण भगवान का जन्म हुआ था हरेक वर्ष भी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है  भजन किर्तन और भण्डारा भी किया जाता है थानाध्यक्ष यादव ने बताया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *