Mon. May 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनता के अधिकार ग्यारेण्टी होने पर ही निर्वाचन : नेकपा माओवादी

 

vaidyaकैलास दास,जनकपुर ,३१ अगस्त । नेकपा माओवादी वैद्य समुह के केन्द्रिय सदस्य तथा मिथिला राज्य समिति के ईन्चार्ज कृष्णदेव सिंह दनुवार ने कहा है कि जनता के अधिकार सुनिश्चित होने का ग्यारेण्टी होने पर ही निर्वाचन मे सहभागी बना जा सकता है  ।
शनिवार धनुषा के प्रको महुवा गाव  क्षेत्र नम्बर ४ द्वारा आयोजित चुनाव बहिष्कार अभियान कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होने यह कहा । कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होने कहा कि अभी देश मे भारतीय हस्तक्षेप बढ रहा है ।  मधेस के नदी नाला र सीमा अतिक्रमण करने का आरोप भी उन्होने लगाया ।
नेपाल सिक्किमिकरण तर्फ उन्मुख है ऐसी अवस्था मे किसी भी हालत मे चुनाव सम्भव नही है  । अगर हुआ तो हमारी पार्टी प्रतिकार करेगी उन्होने कहा।
गाविस अध्यक्ष रामसुन्दर यादव की अध्यक्षता मे हुआ कार्यक्रम को सम्बोधन करते  केन्द्रिय सदस्य महादेव यादव ने कहा दुसरा संविधान सभा के चुनाव मे अगर एक भी दल को बहुमत नही आया तो संविधान किसी भी हालत मे नही बनेगा।
कार्यक्रम मे धनुषा जिल्ला के ईन्चार्ज दिपक यादव, क्षेत्रिय इन्चार्ज विजय साह, गौरी मण्डल, जिल्ला सेक्रेट्ररी अजय पासवान सहित के वक्ताओ ने संविधानसभा का चुनाव को बहिष्कार सम्बन्ध मे बोला था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *