Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विभिन्न क्षेत्र के व्यक्तित्यों को नेपालगन्ज में सम्मान

 

Closing ceremonyनेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल, भाद्र१६ गते ।
समाज में शान्ति सद्भाव कायम करने में अतुलनीय योगदान देने वाले विभिन्न क्षेत्र के व्यक्तित्यों को नेपालगन्ज में सम्मान किया गया है ।
भाद्र १३ गते विहीवार शाम को नेपालगन्ज में  आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के वीच समाजसेवी, पत्रकार, साहित्यकार, महिला अधिकारकर्मी, विद्यार्थी लगायत सात लोगों को  सम्मान किया गया । Samman-2
युनिभर्सल पीस फिडरेशन–नेपाल, सिद्धान्त अनुसन्धान महाविद्यालय संघ तथा एकीकृत परिवार संघ नेपाल द्वारा आयोजित विशेष समारोह में सम्मानित होने वालों में  नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके जिला के निर्वतमान सभापति तथा दैनिक नेपालगन्ज पत्रिका के प्रधान सम्पादक झलक गैरे, वरिष्ठ अवधी साहित्यकार एवं अवधी साँस्कृतिक विकास परिषद् बाँके जिला के अध्यक्ष सच्चिदानन्द चौवे, महेन्द्र बहुमुखी क्याम्पस नेपालगन्ज के प्राध्यापक एवं भेरी साहित्य समाज नेपालगन्ज के अध्यक्ष हरि तिमिल्सिना, गुल्जारे अदब नेपालगन्ज के सचिव मो. मुस्तफा अहसन कुरैशी, महिला सशक्तिकरण, आर्थिक स्वावलम्वन लगायत के माध्यमों से  योगदान पहुँचाने वापत समाजसेवी लता शर्मा, मुस्लिम महिला अधिकारकर्मी शरवत आरा खानम और साँस्कृतिक कार्यक्रम में बाँके जिला, क्षेत्र और राष्ट्रीय स्तरों तक नृत्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ठ स्थान हाँसिल करने वाली नेपालगन्ज–१६  स्थित युनाइटेड एकेडेमी एजुकेशन स्कूल नेपालगन्ज कक्षा ९ की छात्रा सुश्री अरुणा बि.सी. हैं ।Samman-1
सम्मानित होने वालों को प्रमुख अतिथि लायन्स कलब अफ इन्टरनेशनल नेपाल वी २ के गर्भनर सेम शाक्य और विशेष अतिथि युनिभर्सल पीस फिडरेशन के अन्तर्राष्ट्रीय सल्लाहकार टेरिसिया किट्टेल ने खादा ओढाकर सम्मान– पत्र प्रदान किया ।
सम्मान कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि शाक्य, विशेष अतिथि टेरिसिया किट्टेल, सिद्धान्त अनुसन्धान महाविद्यालय संघ नेपाल के प्रकाश बाबु थापा, आयोजक संस्था के क्षेत्रीय संयोजक रुप सिंह भण्डारी लगायत लोगों ने अपना– अपना विचार रखा था ।
उसी अवसर में सम्मानित होने वाले पत्रकार झलक गैरे, साहित्यकार द्वय सच्चिदानन्द चौवे और हरि तिमिल्सिना  समाजसेवी लता शर्मा ने आयोजक संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुयें प्राणी जगत का उत्कृष्ट मनुष्य जीवन में अपनो के लियें  मात्र न होकर समाज,देश के लियें सभी लोगो को कुछ न कुछ योगदान देने के लियें विचार व्यक्त कीया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed