कर्णाली प्रदेशसभा बैठक फिर स्थगित

कर्णाली, ३० नवम्बर । कर्णाली प्रदेशसभा बैठक फिर स्थगित हो गया है । कहा गया था कि आज मंगलबार के लिया बुलाया गया प्रदेशसभा बैठक में मुख्यमन्त्री जीवन बहादुर शाही विश्वास का मत लेने जा रहे हैं । लेकिन मत विभाजन से पहले ही बैठक को स्थागित कर दिया गया है । बैठक कल बुधबार १ बजे पुनः तय की गई है ।
मुख्यमन्त्री जीवन बहादुर शाही को विश्वास का मत करने हेतु आज आयोजित बैठक में सिर्फ विश्वास का मत संबंधी प्रस्ताव पेश हुआ है, उसमें मत विभाजन होना बांकी है । आज बैठक शुरु होते ही प्रदेशसभा के सभामुख राजबहादुर शाही ने प्रदेश प्रमुख द्वारा प्रेषित विश्वास का मत प्राप्ति संबंधी पत्र पढ़कर सुनाया था । उसके बाद उन्होंने कल १ बजे तक के लिए बैठक को स्थगित कर दिया ।
बताया गया है कि पार्टी महाधिवेशन के लिए चितवन गए नेकपा एमाले संबंद्ध सांसदगण चितवन से नहीं लौटे हैं, इसीलिए बैठक को स्थगित करना पडा है ।

