Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति पुत्र चन्द्रमोहन यादव ने किया पद के लिए बबाल

 

chandra-mohan1कैलास दास,जनकपुर,३ सेप्टेम्बर । धनुषा निर्वाचन क्षेत्र नम्बर ५ से उम्मेदवार के लिए नाम सिफारिस नही होने के बाद राष्ट्रपति डा. रामवरण यादव के पुत्र डा. चन्द्रमोहन यादव ने एक प्रकार से आन्दोलन ही कर रखा है । यादव अपने समर्थकों के साथ जनकपुर मे घण्टों तक प्रदर्शन किया है । प्रदर्शनकारीयों ने नेपाली काँग्रेस धनुषा के सभापति रामसरोज यादव और प्रत्यक्ष उम्मेदवार के लिये सिफारिस किये गये नेपाल तरुण दल के पूर्व केन्द्रिय अध्यक्ष महेन्द्र यादव के विरुद्ध खुलकर नाराबाजी किया । जुलुस नेपाली काँग्रेस धनुषा के पार्टी कार्यालय मे पहुँचा था ।
इस से पहले संविधान सभा के प्रथम उपनिर्वाचन मे धनुषा के क्षेत्र नम्बर ५ से डा. यादव एमाले के रघुवीर महासेठ से पराजित हुये थे ।

यह भी पढें   गूगल ने शुरू की ‘आपातकालीन सूचना सेवा’, होमपेज पर मिलेंगे फ्लैश फ्लड अलर्ट

नेपाली काँग्रेस के क्षेत्रीय समिति महेन्द्र यादव के साथ कोमलकान्त झा और क्षेत्रीय सभापति योगेन्द्र पंजियार का नाम मंगलवार को सिफारिस किया गया था ।

प्रत्यक्ष और समानुपातिक दोनो मे अपना नाम सिफारिस नही होने के बाद डा. चन्द्रमोहन यादव और रामइश्वर यादव समिति के निर्णय मे नोट अफ डिसेन्ट लिखे थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com