राम-सीता विवाह के लिये जनकपुरधाम सज धज के तैयार, डीसीएम, काउंसलर सहित मन्त्रीगण होंगें सहभागी

जनकपुरधाम, मिश्रिलाल मधुकर । बुधवार को राम सीता की विवाह को लेकर जनकपुरधाम सज धज तैयार है। जानकी मंदिर में विवाह के लिए भव्य मंच तैयार किया गया है। विवाह कार्यक्रम से पूर्व राम मंदिर तथा जानकी मंदिर से डोला के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। दोनों डोला का बारहबीघा(रंगभूमि) मैदान में दोनो डोला का मिलन होगा तथा स्वयंवर के बाद नगर भ्रमण के वाद जानकी मंदिर पहुंचेगी। रात में मिथिला रीति-रिवाज से राम सीता का विवाह आयोजित की जाएगी। विवाह समारोह में डी. सी. एम., काउन्सलर, पूर्व मंत्री तथा लोसपा के नेता राजेंद्र महतो, प्रदेश दो के मुख्यमंत्री लाल वावू राउत, गवर्नर हरि शंकर मिश्र, गृह तथा संचार मंत्री भरत साह, पर्यटन मंत्री शत्रुघ्न महतो सहित कई मंत्री, बिधायक, जनकपुरधाम उप महानगर पालिका के मेयर लाल किशोर साह, उप मेयर रीता कुमारी मिश्र सहित नेपाल तथा भारत से आए साधु संत शामिल होगें।






