जनकपुर में विद्यापति स्मृति पर्व समारोह 25 गते शनिवार को , प्रथम उपराष्ट्रपति परमान्द झा होंगे प्रमुख अतिथि

प्रथम उपराष्ट्रपति परमान्द झा होंगे प्रमुख अतिथि
माला मिश्रा जनकपुर । 11 दिसम्बर 25 गते शनिवार को मिथिला संस्कृति अध्ययन केन्द्र( ब्राह्मण भवन) बेलाकुट्टी बस स्टैंड जनकपुरधाम में विद्यापति स्मृति पर्व समारोह का भब्य आयोजन किया गया है । मैथिल ब्राह्मण महासभा नेपाल का अध्यक्ष इंजीनियर भगवान झा ने जानकारी देते हुए बताया कि मिथिला सांस्कृतिक अध्ययन केन्द्र का बैनर तले आयोजित विद्यापति स्मृति पर्व समारोह 2078 में प्रमुख अतिथि गणतंत्र नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति परमानन्द झा रहेंगे । इसके अलावा प्रदेश दो का मुख्यमंत्री लालबाबू राउत , प्रदेश दो का सांसद परमेश्वर साह , मुख्यन्याधिवक्ता दीपेंद्र झा, जनकपुर का मेयर लालकिशोर साह तथा साउथ अमेरिका से मैथिल मिथिला अभियानी अजय कुमार झा विशेष अतिथि होंगे । भारतीय क्षेत्र से विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री व विहार विधान सभा सदस्य विनोद नारायण झा , पूर्व लोकसभा सांसद डॉ अरुण कुमार सिंह (जहानाबाद) बिबेकनन्द झा सचिव विद्यापति मंच पटना , राकेश ठाकुर सीनियर ऐडवोकेट पटना हाई कोर्ट , अनिल सिन्हा प्रिंसिपल एल के कॉलेज सीतामढ़ी , धीरज कुमार सिंह सीनियर एडवोकेट पटना हाई कोर्ट , ललित झा वरिष्ठ पत्रकार तथा सामाजिक कार्यकर्ता वरुण मिश्रा सहित अन्य नेपाल भारत के सीमावर्ती जिला से प्रबुद्धजन, मैथिल अभियानी कार्यक्रम में पहुच रहे है जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है । आयोजक के ओर से बताया गया है कि इस अवसर पर मिथिला सांस्कृतिक अध्ययन केंद्र को सहयोग करने बालो व समाज मे अच्छे काम करने बालो को सम्मानित भी किया जाएगा ।

प्रथम उपराष्ट्रपति परमान्द झा होंगे प्रमुख अतिथि

