शेयर बजार संबंधी समस्या समाधान के लिए पहल हो रहा हैः अर्थमन्त्री शर्मा

काठमांडू, १३ दिसम्बर । अर्थमन्त्री जनार्दन शर्मा ने कहा है कि पुँजी बाजार में निमेश करनेवाले सभी निमेशकर्ताओं के हित के लिए पहल हो रहा है । उन्होंने कहा है कि शेयर बाजार में आज जो समस्या है, उसको समाधान के लिए विभिन्न विज्ञ समूह के साथ विचार–विमर्श चल रही है । अर्थमन्त्री शर्मा ने यह भी कहा कि शेयर बजार में होनेवाला उत्तार–चढ़ाव में मन्त्री का कोई भी हात नहीं रहता है । सोमबार बीमा समिति कार्यालय भवन का उद्घाटन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
अर्थमन्त्री शर्मा ने कहा है कि बाजार में अनियमितता करनेवालों के विरुद्ध छानबिन कर कारवाही भी की गई है । उन्होंने कहा कि पुँजी बजार सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक नीति और प्रविधि विकास में मन्त्रालय काम कर रही है । उनको यह भी मानना है कि आज एक समूह विभिन्न अफवाह फैलाने के लिए क्रियाशील हैं, इसके प्रति सचेत रहने के लिए भी उन्होंने आग्रह किया ।

