आखिर देउवा ने मारी बाजी, पराजित किया निधि के उम्मीदवार को, कृष्ण प्रसाद यादव विजय

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर ।नेपाली कांग्रेस का प्रदेश दो का चुनाव परिणाम निधि के लिए शुभ नहीं रहा। निधि खेमा के राम सरोज यादव को शेर बहादुर देउवा खेमा के कृष्ण प्रसाद यादब ने 141मतो से शिकस्त दी। कृष्ण प्रसाद यादब को 996मत मिले वहीं राम सरोज यादव को 855मत ही मिला।कुल 1951मत में1881मत गिरे थे। अन्य पदो के लिए मतगणना जारी हैं। समाचार प्रेषण तक कोई परिणाम नहीं आया है।

