आगामी वैशाख १४ गते स्थानीय चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने किया प्रस्ताव
काठमांडू, २५ दिसम्बर । निर्वाचन आयोग ने आगामी वैशाख १४ गते स्थानीय चुनाव करने के लिए प्रस्ताव किया है । प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा और आयोग पदाधिकारी बीच शुक्रबार सम्पन्न भेटवार्ता में आयोग की ओर से कहा गया है कि वैशाख १४ गते सभी स्थानीय क्षेत्र में एक ही बार चुनाव सम्पन्न किया जा सकता है ।
प्रमुख निर्वाचन आयुक्त दिनेश थपलिया का कहना है कि खर्च में मितव्यायिता, सुरक्षा व्यवस्थापन, समग्र निर्वाचन व्यवस्थापन, मतदाता शिक्षा सामाग्री में एकरुपमता आदि के लिए एक ही चरण में चुनाव सम्पन्न करना ठीक रहेगा । आयोग की ओर से यह भी कहा गया है कि अगर वैशाख १४ गते एक ही दिन चुनाव सम्भव नहीं रहेगा तो वैशाख १४ और २४ गते दो दिन लगाकर चुनाव सम्पन्न किया जा सकता है । इसीतरह आयोग ने चुनाव में वोटिङ मसिन का प्रयोग करने के लिए भी प्रस्ताव किया है ।
स्मरणीय है, स्थानीय तह निर्वाचन ऐन २०७३ अनुसार स्थानीय पदाधिकारी की पदावधि जेष्ठ ५ में समाप्त होने जा रहा है । स्थानीय प्रतिनिधियों की कार्यकाल समाप्त होने के बाद ६ महिनों से पहले ही चुनाव सम्पन्न कराना होगा ।

