लागू औषध सेवन के आरोप में चर्चित र्यापर राना गिरफ्तार
काठमांडू, ३० दिसम्बर । ‘लाहुरे’ उपनाम से परिचति चर्चित र्यापर आशिष राना को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार गिया है । प्राप्त सूचना अनुसार जिला पुलिस कार्यालय कास्की ने राना को लागू औष सेवन करने के आरोप में पोखरा से गिरफ्तार किया है ।
बताया गया है कि उनके साथ लागू औषध कारोबार करनेवाले व्यक्ति भी गिरफ्तार हो गए हैं । र्यापर राना रियालिटी शो हिमालय रोडिज के निर्णायक भी है ।

