ऋषि धमला का इंटरव्यू ने नेपाल में मचाया धमाल

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । नेपाल सद्भावना पार्टी के बिद्यार्थी मंच के संस्थापक सदस्य तथा हिन्दी भाषा अभियानी रमन पांडेय का नेपाल के चर्चित पत्रकार ऋषि धमला द्वारा प्राइम टि. वी. केलिए इंटरव्यू ने पूरे नेपाल में धमाल मचाल दिया हैं। मधेश की राजधानी सहित लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के बिषय पर केंद्रित इंटरव्यू वे नेपाली में बोलने पर विवश किया। लेकिन वे टस से मस नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि नेपाली भाषा खस ब्राहमण, क्षत्रिय की भाषा हैं। नेपाल में 135भाषा वोली जाती हैं। थारु, लिम्वू, नेवार, शेरपा आदि जनजाति की अपनी भाषा है। मधेश में मैथिली, भोजपुरी, अवधी भाषा है। लेकिन सारे मधेश को एक ही भाषा हिंदी जो सारे मधेश में बोले जाते है। इसलिए हिन्दी संपर्क भाषा के लिए सद्भावना पार्टी शुरू से ही लगी हैं। उन्होंने कहा कि हिन्दी हमारी पूर्वजों की भाषा है। ऋषि धमला ने भारत द्वारा नेपाल के भूमि अतिक्रमण के बारे में रमण पांडेय ने कहा कि चीन ने हजारों एकड़ भूमि अतिक्रमण किया है। हिम्मत है इसके बारे में न्यूज बनाइए। नरेन्द्र मोदी के प्रसंग पर रमण पांडेय ने कहा कि वे विश्व के महान नेता हैं। काश! नेपाल में भी मोदी जैसा नेता पैदा होता। प्राइम टी. वी. शो में ऋषि धमला के साथ रमन पांडेय को तीखी नोंक झोंक हुयी। वे 32सालो से हिन्दी के सिवाय दुसरी भाषा नहीं वोलते हैं। एक और जहां मधेशी दल के नेता हिन्दी को छोड़कर नेपाली तथा मैथिली में भाषण तथा इंटरव्यू की ओर अग्रसर हैं। वहीं रमण पांडेय स्व. गजेन्द्र सिंह के सपनो के साकार करने के लिए हिंदी बोलते हैं। इनका इंटरव्यू नेपाल में 68लाख लोग देख चुके हैं।

