ओली दंपति कोरोना संक्रमित, घर पर ही इलाज में

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर ।पूर्व प्रधानमंत्री तथा नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी एमाले के अध्यक्ष के. पी. शर्मा ओली तथा उनकी पत्नी राधिका शाक्य कोरोना पॉजीटीव हो गए हैं। एन्टी जन तथा पी. सी. आर जांच की गयी। जिसमें दोनो में कोरोना की पुष्टि हुयी हैं। ओली दंपति आइसोलेशन में चले गए हैं। कोरोना के बाद ओली का सभी कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिए गए हैं।

