Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर गूगल इंडिया ने डूडल पेश किया

 

भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर गूगल इंडिया ने अपने होम पेज पर भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत की एक झलक डूडल के रूप में पेश की है। इसमें तिरंगे व राजपथ पर परेड के विभिन्न दृश्यों के साथ देश की खासियत के दृश्य चित्रित किए गए हैं।

26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था। देश को आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली, लेकिन एक शक्तिशाली गणतंत्र के रूप में उदय आज ही के दिन हुआ था। इस दिन को 1929 में इंडियन नेशनल कांग्रेस द्वारा पूर्ण स्वराज के एलान की सालगिरह के रूप में भी मनाया जाता है।

यह भी पढें   लगातार बारिश से जोमसोम–कोरला सड़क बंद, चीन सीमा तक यातायात और व्यापार प्रभावित

गूगल इंडिया ने अपने होम पेज पर बनाए डूडल में हाथी, घोड़ा, ऊंट सहित राजपथ पर होने वाली परेड में शामिल होने वाले तमाम तत्वों को प्रतीकात्मक रूप से समेटा है। डूडल में एक तबला, राजपथ, ऊंट-घुड़सवार बैंड के हिस्से के रूप में एक सैक्सोफोन, शांति का प्रतीक कबूतर और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी शामिल है।

गणतंत्र दिवस समारोह तीन दिन का होता है। इस साल इसकी शुरुआत 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर पराक्रम दिवस से हुई। इस दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के इंडिया गेट पर स्थित अमर जवान जोत पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया।

यह भी पढें   बारिश के कारण जनमत पार्टी का आम अधिवेशन और जसपा नेपाल की केंद्रीय समिति की बैठक स्थगित

आज 26 जनवरी को राजपथ पर शानदार परेड के साथ देश की ताकत का प्रदर्शन किया जाएगा। परेड में देश के कई राज्यों की झांकियों की भी नुमाइश होगी। इस मौके पर भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश की शीर्ष हस्तियां मौजूद रहेंगी। परेड के शुभारंभ के पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर देश के वीर शहीदों को नमन करेंगे। लाल किले पर भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तिरंगा फहराएंगे, इसके बाद राष्ट्रगान होगा और 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। कोरोना महामारी के चलते परेड के दौरान विशेष इंतजाम किए गए हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com