सप्तरी में एक देवर ने पेट्रोल डाल कर भावी को आग लगाया, भावी की हो गई मृत्यु

सप्तरी, ६ जनवरी । सप्तरी में एक देवर ने अपने ही भावी के ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगा दिया है । आग के कारण गम्भीर घायल भावी की मृत्यु हो गई है । घटना सप्तरी जिला बोदेबर्साइन गांवपालिका–१ धनगढी की है । स्थानीय २० वर्षीय परमेश्वर साह ने २७ वर्षीय अपने ही भावी राजकुमारी साह के ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगा दिया है ।
घटना माघ २१ गते सुबह की है, राजकुमारी अपने ही घर में रोटी पका रही थी । उसी क्रम में परमेश्वर ने उनके ऊपर जान लेवा हमला किया है । उस समय उनके ३० वर्षीय पति रबिन कुमार घर में नहीं थे । आग से जलने के कारण गम्भीर राज कुमारी को उपचार के लिए विराटनगर स्थित अस्पताल पहुँचाया गया था, लेकिन उपचार के दौरान ही शनिबार रात उनकी मृत्यु हो गई है ।

