Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर के लौज दिन भर पैक, रात मे खाली

 

janakpurकैलास दास , जनकपुर । आपको इस शीर्षक को पढ कर आश्चर्य होगा । कोई भी व्यक्ति लौज रात मे रहने के लिए लेता है न कि दिन मे समय काटने के लिए । लेकिन जनकपुर के लज की बात करें तो दिन मे खाली नही रहता है और रात मे खाली रहता है । यही कारण है कि अगर आप दिन मे लज लेना चाहते है तो रात की अपेक्षा दूगुणी भाडा देना परेगा ।

हिमालीनी मे इससे पहले भी मैने जनकपुर के सन्दर्भ मे लिखा था ‘पवित्र नगरी की अपवित्र कथा’ परन्तु उस समय लोगों की दृष्टि नही पहुँची थी । अभी जनकपुर के प्रत्येक चौक चौक पर इसकी चर्चा हो रही है ।

यह भी पढें   अध्यादेश लाकर सरकार ने संसद और नागरिकों का अपमान किया है – कांग्रेस सभापति

किछु लोगों को कहना है कि जनकपुर के लज मे विशेषकर ग्रामीण भेग के महिला पुरुष बजार करने के बहाने आते है और भर दिन शारीरिक मनोञ्जन करते है । शाम होते ही पुनः अपने घर चले जाते है । अगर आपको कोई महिला साथ नही है तो आप स्वयं लज मालिक से बात कर सकते है । वही आप के लिए महिला भी लाकर देगा । भले ही पैसा जो भी ले ।

यह भी पढें   ये अध्यादेश किसी व्यक्ति या समूह के स्वार्थ के लिए नहीं वरन नागरिकों के हित के लिए लाया गया है – असिम शाह

पुलिस प्रशासन से बात करने पर उन्होने कहा कि हम स्वीकार करते है कि जनकपुर मे धरल्ले से वेश्वयावृति हो रही है । इसे नियन्त्रण करने के लिए हमने कतिपय लज मे छापेमारी भी किया है । परन्तु जब तक स्थानीय निकाय से इसे नियन्त्रण का अभियान नही चलाया जाऐगा, नियन्त्रण करना कुछ मुश्किल आवश्य है ।

जनकपुर धार्मिक नगरी है । परन्तु धर्म के नाम पर बहुत सारी विकृतिया भी है । इसे रोकने के लिए प्रत्येक व्यक्ति का अपना दायित्व सम्झना होगा । लज के एक निकटतम व्यक्ति ने कहा कि दिन मे एक कोठा तीन बार बुक किया जाता है । अगर आप बाहर से आए है और २४ घण्टा रहना चाहेगें तो आप को साम के शिवाय दिन मे नही मिलेगा उन्होने कहा । इसे नियन्त्रण करना आवश्यक है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *