जनकपुर से पोखरा के बीच एक मार्च से हवाई सेवा शुरू होगी
जनकपुर से पोखरा के बीच एक मार्च से हवाई सेवा शुरू होगी
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर .जनकपुरधाम से पोखरा के लिए हवाई सेवा एक मार्च से बहाल होगा। बुद्ध एयर सप्ताह में तीन दिन सोमवार , वृहस्पतिवार तथा शनिवार को पोखरा के लिए हवाई सेवा शुरू करने की घोषणा की हैं। पोखरा तथा जनकपुरधाम के बीच हवाई सेवा शुरू करने की बुद्ध एयर की इस घोषणा को जनकपुर उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र महासेठ ने प्रसन्नता जाहिर की है उन्होने प्रेस विज्ञप्ति जारी कहा है कि इससे जनकपुरधाम में पर्यटको की संख्या में बढ़ोतरी होगी।

