Wed. Nov 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज होगा बप्पी लाहिरी का अंतिम संस्कार

 

80 और 90 के दशक में भारतीय सिनेमा में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का कई स्वास्थ्य समस्याओं के बाद मंगलवार रात 11:40 बजे के आसपास निधन हो गया। उनकी उम्र महज 69 थी।
अस्पताल के निदेशक डॉ दीपक नामजोशी द्वारा दिए बयान के मुताबिक, “लाहिड़ी को एक महीने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और सोमवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनके परिवार ने एक डॉक्टर को उनके घर बुलाया। उन्हें अस्पताल लाया गया। उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं, जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हो गई।
आधिकारिक बयान में परिवार के सदस्यों ने उल्लेख किया कि दिवंगत संगीतकार का अंतिम संस्कार 17 फरवरी यानी आज किया जाएगा। गुरुवार की सुबह, बप्पा और उनका परिवार, अपने पिता के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं। जैसे ही परिवार के सदस्य बप्पा और अन्य को लेने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचे, बप्पा भावुक हो गए।
बता दें कि परिवार ने बप्पी लाहिड़ी के अंतिम संस्कार की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार यानी आज मुंबई स्थित विले पार्ले श्मशान घाट पर किया जाएगा। अंतिम क्रिया की विधि लाहिड़ी हाउस में सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएंगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com