Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रजातन्त्र कहें या लोकतन्त्र, जनता की जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होना चाहिएः राष्ट्रपति

 
विद्यादेवी भण्डारी/फाईल तस्वीर

काठमांडू, १९ फरवरी । राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने ७२वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर एक शुभकामना सन्देश जारी करते हुए कहा है कि प्रजातन्त्र कहें या लोकतन्त्र, जनता में आधारित प्रणाली है, जिससे जनता की जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है । शुभकामना सन्देश में उन्होंने कहा है कि आम जनता में स्थिर शान्ति, सुशासन, विकास और समृद्धि हासिल हो सके और नयां उत्साह कायम रहे ।
राष्ट्रपति भण्डारी ने कहा है कि सिर्फ लोकतान्त्रिक प्रणाली ही ऐसी प्रणाली है, जो नागरिकों के बीच एकता कायम कर सकती है और यही एकता से ही राष्ट्र निर्माण हो सकता है । उन्होंने कहा है कि लोकतान्त्रिक गणतन्त्र जनता की जीवन के साथ जुड़ना चाहिए । शुभकामना सन्देश में राष्ट्रपति भण्डारी ने कहा है– ‘लोकतन्त्र को सार्थक बनाने के लिए तदनुकूल की राजनीतिक व्यवस्था केवल साधन है, साध्य नहीं । राजनीतिक प्रणाली द्वारा तय पृष्ठभूमि में खड़ा होकर राष्ट्रीय जीवन के हर पक्ष में उच्च लोकतान्त्रिक आचरण, पारस्परिक विश्वास और सहयोग की भावना अभिवृद्धि करना आवश्यक है, जनता की जागरुकता से ही लोकतन्त्र निरन्तर विकास हो सकता है, और उसके बाद ही लोकतन्त्र हमारी जीवन पद्धती बन सकती है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *