पेट्रोलियम पदार्थ में फिर मूल्य वृद्धि
काठमांडू, २० फरवरी । नेपाल आयल निगम ने फिर पेट्रोलियम पदार्थ में मूल्य वृद्धि की है, जो शनिबार रात से ही लागू हो गई है । निगम द्वारा जारी सूचना अनुसार पेट्रोल और मिट्टी तेल में पर लि. ३ रुपये की दर से मूल्य वृद्धि हुई है । मूल्य वृद्धि के बाद अब पेट्रोल का मूल्य पर लिटर १४५ रुपये और मिट्टी तेल का मूल्य पर लिटर १२८ रहेगा । निगम ने यह भी कहा है कि अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में रसोई गैस में भी मूल्य वृद्धि हुई है, लेकिन आयल निगम ने इसमें मूल्य वृद्धि नहीं की है ।

