Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्रीहरि सत्संग समिति नेपाल के संरक्षक बने पद्द श्रीरामेश्वर लाल काबरा

 

माला मिश्रा बिराटनगर ! श्रीहरि सत्सङ समिति नेपाल द्वारा बिराटनगर मे आयोजित एक समारोह मे पद्मश्री विभुषित रामेश्वर लाल काबरा का भव्य स्वागत किया गया।
श्रीहरि सत्सङ समिति नेपाल के राष्ट्रिय अध्यक्ष भीखमचन्द सरल की अध्यक्षता मे स्थानीय मारवाडी सेवा सदन मे सम्पन्न कार्यक्रम मे एकल अभियान की माँ श्रीमती रतनी देवी काबरा का भी इस मौके पर स्वागत किया गया ।
अपने सम्बोधन मे प्रमुख अतिथि काबरा ने श्रीहरि सत्सङ समिति नेपाल के कार्यो की प्रशन्सा की । उन्होने संगठन के उपस्थित पदाधिकारी एवम् कार्यकर्ताओ को नेपाल मे हिन्दुत्व की रक्षा हेतु कडा परिश्रम करने का आह्वान किया ।
अपनी युवा अवस्था मे बिराटनगर की अनेक सामाजिक संस्थाओ मे सक्रिय रहे श्री काबरा ने महिलाओ व युवाओ को संगठन से जुडनेका आह्वान किया । अध्यक्ष भीखमचन्द जी के प्रस्ताव पर संस्था का संरक्षक बनना स्वीकार किया । संरक्षक सहयोग राशि एकलाख रुपए है।
कार्यक्रम मे मारवाडी सेवा समिति के अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा , अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विशाल केडिया ,
मारवाडी सेवा सदन के अध्यक्ष देवकी नन्दन अग्रवाल , समाजसेवी ताराचन्द खेतान , विभिन्न जिला से सहभागी श्रीहरि कार्यकर्ता , विभिन्न संस्था के पदाधिकारी उपस्थित थे । संगठन की अर्थव्यवस्था को स्वावलम्बी बनाने के लिए अक्षय कोष स्थापना एवम् सदस्यता अभियान चलाने का प्रस्ताव है ऐसा संगठन के कोषाध्यक्ष शिवरतन जोशी ने बताया ।
आगामी दिनो मे 100 व्यास कथाकार को प्रशिक्षण देकर गाँव गाँव मे भेजने की योजना है ऐसा राष्ट्रिय अभियान प्रमुख बिरेन्द्र बुढाथोकी ने बताया ।
कार्यक्रम मे श्रीहरिके साधको द्वारा आकर्षक शैली मे भजन प्रस्तुत किए गए ।

यह भी पढें   रास्वपा महाधिवेशन : मतदान का समय फिर से आगे बढ़ा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *