Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत नेपाल मैत्री समाज जोगबनी का सलाहकार बीरपुर से लड़ेंगे चेयरमैन का चुनाव

 


माला मिश्रा बिराटनगर । भारत-नेपाल मैत्री समाज के सदस्य और सलाहकार तथा सामाजिक सेवा से जुड़े श्री संजीव कुमार झा उपमहाप्रबंधक की नौकरी छोड़ लड़ेंगे बीरपुर नगरपंचायत(सुपौल) चेयरमैन का चुनाव।

संजीव झा के पिता वीरपुर कोसी योजना में वरीय कर्मचारी थे। संजीव झा की भी पढ़ाई लिखाई वीरपुर में हुई और उनका लगाव वीरपुर के खिलाड़ियों के उत्थान, पर्यावरण सुधार और सामाजिक कार्यों से सदैव जुड़ा रहा है।

श्री झा नेपाल के एक बड़े स्टील कंपनी हुलास वायर इंडस्ट्रीज में भी लम्बे समय तक प्रबंधक पद पर कार्य कर चुके हैं। श्री झा को भारत श्री सम्मान, बिहार गौरव सम्मान सहित दर्जनों सम्मान अब तक मिल चुका है।

यह भी पढें   काठमांडू बुद्धनगर में एक व्यक्ति द्वारा आत्मदाह का प्रयास

श्री झा 2018 में फ्यूचरिंग स्पोर्ट्स एकैडमी,बीरपुर के अध्यक्ष बने और फ्यूचरिंग स्पोर्ट्स एकैडमी से जुड़े खिलाड़ियों को स्टेट एवं नेशनल स्तर के खेलों में भाग दिलाकर उन्हें एक पहचान दिलाई।

निर्मला फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री संजीव कुमार झा मध्यप्रदेश के एक बड़े स्टील वायर कंपनी एच डी वायर में अभी संप्रति उप महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। नामी गिरामी कंपनियों में उप-महाप्रबंधक के पद तक पहुंचने वाले संजीव झा का लगाव हमेशा वीरपुर से रहा है और वीरपुर का सर्वागींण विकास करने को लेकर उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता ज़ाहिर की है। उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र के विकास का एक स्पष्ट विज़न प्रस्तुत करते हुए लोगों से आग्रह किया है कि एक पंचवर्षीय कार्यकाल का हमें मौका प्रदान करे ताकि मैं अपने विज़न से वीरपुर का विकास समुचित रूप से कर सकूँ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *