Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमसीसी पर चीन की तीखी टिप्पणी, उपहार अल्टिमेटम के पैकेज सहित कब से आने लगा ?

 

काठमांडू।

अमेरिकी सहायता परियोजना एमसीसी पर चीन ने तीखी टिप्पणी की है। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुवा चुनयिंग ने सवाल किया कि  एमसीसी उपहार है या भानुमती का पिटारा ।

अमेरिका के नेपालस्थित दूताबास ने  500 मिलियन के एमसीसी अनुदान को अमेरिकी जनता की ओर से उपहार कहा था जिस पर व्यंग्य करते हुए  चीनी विदेश मन्त्रालय के नियमित पत्रकार सम्मेलन में  हुवा ने  है कि, उपहार अल्टिमेटम के पैकेज सहित कब से आने लगा है ये तो आश्चर्य की बात है ।

यह भी पढें   गृहमंत्री गुरुंग स्मृति पार्क का बिना उद्घाटन किए वापस लौट

“अंतर्राष्ट्रीय विकास सहायता आपसी सहमति और समानता के सिद्धांतों पर आधारित होनी चाहिए, और संबंधित देश की संप्रभुता और उसके लोगों की इच्छा का सम्मान करना चाहिए,” । चुनयिंग ने कहा, “चीन की राय है कि इस तरह की सहायता से संबंधित देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com