माओवादी ने किया व्याख्यात्मक टिप्पणी के साथ एमसीसी अनुमोदन करने का निर्णय
काठमांडू, २७ फरवरी । नेकपा माओवादी केन्द्र ने अमेरिकी सहयोग परियोजना (एमसीसी) को व्याख्यांत्मक टिप्पणी के साथ पारित करने का निर्णय किया है । आज सुबह प्रचण्ड निवास खुमलटार में सम्पन्न माओवादी नेताओं की बैठक ने ऐसा निर्णय किया है । पार्टी नेता वर्षमान पुन ने इसको पुष्टी की है ।
नेता पुन ने कहा कि प्रचण्ड निवास खुमलटार में केन्द्रीय कार्यालय की बिस्तारित बैठक हुई थी, बैठक ने एमसीसी में व्याख्यात्मक टिप्पणी कर पारित करने का निर्णय लिया है । पार्टी में उक्त निर्णय करने के बाद अध्यक्ष प्रचण्ड प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा से मिलने के लिए बालुवाटार की ओर गए हैं ।

