Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब कार्यान्वयन की दिशा में एमसीसी सम्झौताः अमेरिका

 

काठमांडू, २८ फरवरी । नेपाल स्थित अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि अब ५० करोड डलर की मिलेनियम च्यालेन्ज कर्पोरेसन (एमसीसी) नेपाल में कार्यान्वयन की दिशा में आगे बढ़ गया है । आइतबार शाम ध्वनी मत से प्रतिनिधिसभा (संसद्) से एमसीसी पास होने के बाद एक विज्ञप्ति जारी करते हुए दूतावास ने कहा है कि अब एमसीसी कार्यान्वयन के लिए नेपाल सरकार आगे बढ़ने की परिस्थिति सृजना हुई है ।
विज्ञप्ति में कहा है– ‘२ करोड ३० लाख से अधिक नेपाली जनता को सहयोग करने की उम्मीद के साथ नेपाल की ऊर्जा और यातायात क्षेत्र को आधुनिकीकरण करने का लक्ष्य निर्धारण होने के बाद नेपाल सरकार ने सन् २०१७ में एमसीसी सम्झौता में हस्ताक्षर किया था ।’ विज्ञप्ति में आगे कहा है– ‘अब इस पंचवर्षीय कार्यक्रम कार्यान्वयन के दिशा में नेपाल सरकार आगे बढ़ सकती है, ऐसी परिस्थिति निर्माण हो गई है ।’
दूतावास ने यह भी कहा है कि एमसीसी कार्यान्वयन करना है या नहीं, सार्वभौम और लोकतान्त्रिक राष्ट्र की हैसियत से नेपाल ही इसमें निर्णय कर सकता था । आगे कहा है– ‘हस्ताक्षरीत प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए कम्प्याक्ट को अनुमोदन करने का जो निर्णय संसद् ने किया है, इससे अब नेपाली जनता में रोजगारी सिर्जित हो सकती है, विद्युत सेवा आपूर्ति में वृद्धि हो सकती है, ढुवानी लगात कम हो सकती है ।’ बताया गया है कि आर्थिक स्वतन्त्रता, अपने नागरिकों के लिए निमेश, लोकतान्त्रिक सिद्धान्त को प्रवद्र्धन और भ्रष्टाचार विरुद्ध की लडाई और सुशासन के प्रति प्रतिबद्ध राष्ट्रों के साथ अमेरिका एमसीसी सम्झौता करती आ रही है ।
यह भी कहा गया है कि अमेरिका और नेपाल बीच ऐसा संबंध है, जो एक सम्झौता से भी ऊपर है । विज्ञप्ति में कहा है– ‘अमेरिका और नेपाल बीच जो संबंध है, वह एक सम्झौता से बढ़कर है, नेपाल और नेपाल की लोकतान्त्रिक मूल्यमान्यता तथा दीर्घकालिन आर्थिक समृद्धि के लिए अमेरिका निरन्तर समर्थन करेगी ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com