Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान मस्जिद में हुए भीषण आत्मघाती बम विस्फोट  की जिम्मेवारी इस्लामिक स्टेट ने ली

 

पेशावर, प्रेट्र।

पाकिस्तान के पेशावर की एक शिया मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान हुए भीषण आत्मघाती बम विस्फोट  की जिम्मेवारी आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट (IA) ने देर रात ली है। इस विस्फोट में अब तक 57 लोग मारे गए और 200 से अधिक लोग घायल हो गए। प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। अमेरिका ने इस हमले की निंदा करते हुए पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।

यह भी पढें   गगन थापा का सरकार पर निशाना, कहा- "संसद को भी खुलामंच चाहिए"

नमाज के वक्त हुआ विस्फोट

डान अखबार की रिपोर्ट के अनुसार एक बचाव अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी शहर के किस्सा ख्वानी बाजार स्थित जामिया मस्जिद बम धमाके के दौरान खचाखच भरी हुई थी। इस बम धमाके की जिम्मेदारी फिलहाल अभी किसी ने नहीं ली है। पेशावर के पुलिस अफसर एजाज अहसान ने बताया कि मस्जिद में घुसने की कोशिश कर रहे हमलावर ने वहां तैनात पुलिस कर्मियों पर गोलियां चलाईं। इस हमले में एक पुलिस कर्मी भी मारा गया जबकि एक अन्य की हालत काफी गंभीर है। गोलीबारी की इसी घटना के बाद बम विस्फोट हुआ।

यह भी पढें   कांग्रेस महाधिवेशन : समावेशी व्यवस्था सहित 80 क्लस्टर से नई कार्यसमिति का चयन किया जाएगा।

पांच से छह किलोग्राम विस्फोटक का हुआ इस्तेमाल – पुलिस

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि धमाके में लगभग पांच से छह किलोग्राम विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल किया गया। इस घटना को आत्मघाती हमला करार देने वाले अधिकारियों ने शुरू में कहा कि इसमें दो हमलावर शामिल थे। हालांकि, बाद में दिन में जारी सीसीटीवी फुटेज में काले रंग की सलवार कमीज पहने एक अकेला हमलावर मस्जिद तक पैदल पहुंचते और पिस्टल लहराते हुए दिखाई दिया। लेडी रीडिंग अस्पताल के मीडिया मैनेजर आसिम खान ने बताया कि बम धमाके के बाद मौके से 57 शव मिले हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान ने हमले की कड़ी निंदा की है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com