Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फिलीस्तीन में भारतीय राजदूत मुकुल आर्य का निधन

 

 

फिलीस्तीन में भारतीय राजदूत मुकुल आर्य का निधन हो गया है। मुकुल आर्य का शव रामल्ला स्थित भारतीय दूतावास में पाया गया है। स्थानीय मीडिया ने रविवार को ये जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो मुकुल आर्य रविवार को भारतीय दूतावास के अंदर ही मृत पाए गए। आर्य फिलिस्तीन के रमल्ला स्थित भारतीय एम्बेसी में तैनात थे। आर्य के निधन के कारणों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। वर्ष 2008 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी मौर्य काबुल और मॉस्को के भारतीय दूतावास में भी तैनात रहे थे। वह पेरिस में यूनेस्को के लिए भारत के स्थायी प्रतिनिधिमंडल में भी सेवाएं दे चुके थे। आर्य ने नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में भी कार्य किया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed