Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यूक्रेन लड़ना बंद कर दे, तो रूस का अभियान रुक सकता है : पुतिन

 
President Vladimir Putin

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन लड़ना बंद कर दे, तो रूस का अभियान रुक सकता है। पुतिन ने यह बात तुर्की के राष्ट्रपति रेसप तैयप अर्दोआन से फोन पर बातचीत में कही।

पुतिन ने कहा, वह यूक्रेन और विदेशी साझेदारों से बात करने के लिए तैयार थे, लेकिन समझौते के प्रयास सफल नहीं हुए। अर्दोआन ने पुतिन से तत्काल युद्धविराम संधि पर हस्ताक्षर करने की अपील की। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी कहा, वह पुतिन से सीधी बात करने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – ईरान और न्यूजीलैंड का स्कोर २–२ से बराबर

इस बीच, रूस ने 8 रॉकेटों से हमला कर विनित्सिया का नागरिक एयरपोर्ट तबाह कर दिया। यूक्रेन के मध्य में स्थित विनित्सिया यात्री व माल परिवहन का अहम केंद्र है। भीषण गोलाबारी से यूक्रेन के 16 गैस वितरण केंद्र भी बंद करने पड़े। वहीं, जेलेंस्की ने दावा किया, रूसी सेना ओडेसा पर रॉकेट हमले की साजिश रच रही है।

जेलेंस्की ने आरोप लगाया, चेर्नोबिल व जैपोरिझिया के बाद रूस की निगाह अब एक अन्य परमाणु संयंत्र यूझनोक्रेंस्क पर है। यूक्रेन ने अब तक 11 हजार से अधिक रूसी सैनिकों को मारने का भी दावा किया।

यह भी पढें   प्रतिपक्षों की नम्रता को कमजोरी नहीं समझें – रमेश मल्ल

वहीं, रूसी रक्षामंत्रालय ने दावा किया कि उसने स्टारोकोस्तियान्तिनीव सैन्य बेस मिसाइल हमले में तबाह कर दिया। एस-300 एंटी मिसाइल सिस्टम भी नष्ट करने के साथ 10 यूक्रेनी विमान व हेलिकॉप्टर मार गिराए हैं।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed