Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शिक्षक को बचाने के क्रम में उग्र भीड़ का हमला से महिला प्रहरी की मौत , 25 प्रहरी , 7 स्थानीय घायल

 


हिमालिनि प्रतिनिधि बिराटनगर । एक नंबर प्रदेश मोरंग जिला के लेटांग में एक शिक्षक के ऊपर छात्रा के साथ यौन दुर्बयव्हार के आरोपी शिक्षक को बचाने पर उग्र हुए भीड़ का आक्रमण से एक महिला पुलिस की मौत हुई है । घटना रविवार का है । लेटांग वार्ड 5 के खेरूवा में घायल महिला 24 वर्षीय उर्मिला श्रेष्ठ का मौत की पुष्टि मोरंग एसपी जनार्दन जीसी ने किया है । उग्र स्थिति को नियंत्रण के लिए घटना स्थल पहुचा मोरंग एसपी सहित दो दर्जन प्रहरी और सात स्थानीय लोग घायल हुए है । मामले का पुष्टि एक नंबर प्रदेश प्रहरी कार्यालय बिराटनगर का एसपी व प्रवक्ता नवीन राई राज के अनुसार आरोपी शिक्षा विकास मावि का 56 वर्षीय शिक्षक मनोज पौडेल पर एक 12 वर्षीय छात्रा ने यौन दुर्बव्हार का आरोप लगाया था । रविवार को शिक्षक और अभिवाहक के बीच बैठक चल रहा था । आरोपी शिक्षक भी विद्यालय में मौजूद थे । बैठक में आरोपी शिक्षक को पुलिस के हवाले करने का निर्णय लिया गया । परन्तु विद्यालय के बाहर भीड़ शिक्षक को हवाले करने का मांग कर रहे थे । उनलोगों का कहना था कि आरोपी शिक्षक को जुता का माला और कालिख पोत नगर घुमाया जाएगा । पर पुलिस बल उनलोगों को हवाले न कर शिक्षक को अपने कस्टडी में ले जाना चाहा कि भीड़ ने पुलिस बल पर हमला कर दिया । महिला सिपाही पर धारदार छुड़ी से हमला किया जिसमें वह गंभीर रूप से धायल हुई थी बाद में इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हुई । मोरंग पुलिस स्थिति नियंत्रण के लिए बाद में अश्रु गैस व हवा फायर भी किया ।

यह भी पढें   सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस का 15वां महाधिवेशन रुकने की संभावना नहीं: विश्वप्रकाश शर्मा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com