Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पीड़ित अमित साह ने पत्नी व बच्ची के बरामदगी को ले दोनो ओर के प्रशासन से लगाते आ रहा है गुहार

 


हिमालिनि प्रतिनिधि बिराटनगर । एक नंबर प्रदेश के बिराटनगर रानी से आठ महीने पूर्व अपहरण कर भारतीय क्षेत्र ले जाने का दर्ज मामले में प्रयोग किए गए भारतीय नंबर के स्कोर्पियो गाडी को सीमा पुलिस चौकी रानी के द्वारा बुधवार की देर संध्या नेपाल भारत सीमा के एक नंबर गेट से नियंत्रण में ले कर वाहन को इलका पुलिस कार्यलय रानी के सुपुर्द किया है । पुलिस के अनुसार आठ महीने पूर्व अपहरण करने के शैली में बि आर 38 ई 4287 नंबर गाड़ी व अन्य व्यक्ति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी।जिसे रानी भंसार नाका के समीप नेपाल से भारत जाने के क्रम में सीमा पुलिस चौकी रानी के पुलिस नायब निरीक्षक डील्ली देवकोटा साहित अन्य पुलिस की टीम के द्वारा गाड़ी को अपने नियंत्रण में लिया है । सीमा पुलिस चौकी के इंचार्ज देवकोटा के अनुसार इसी स्करपियो गाडी का प्रयोग कर विराटनगर महानगरपालिका वार्ड संख्या पंद्रह जुटमिल निवासी अमित साह के 24 वर्षीय श्रीमती फिजा फरिन साह व उसके एक वर्षीय पुत्री इशिका साह का अपहरण किया गया था । जिसको लेकर अपहृत फिजा फरिन के श्रीमान अमित साह के द्वारा जिला पुलिस कार्यालय मोरंग व जिला प्रशासन कार्यालय मोरंग में अपहरण सम्बंधित मामला दर्ज कराया था जिसमे उक्त गाड़ी से ही अपहरण की बात कही गयी है।गाडी नेपाल से भारत जाने की सूचना पर पुलिस की टीम निगरानी कर रही थी सीमा पुलिस चौकी के इंचार्ज देवकोटा के अनुसार गाड़ी भंसार कार्यलय के एक नंबर गेट पहुंचने के बाद जब रोका गया तो चालक गाड़ी से कूद कर भारत के तरफ भाग निकला ।
पीड़ित अमित साह बताया कि पत्नी और बच्ची को जोगबनी ले जाने के बहाने से अपहरण कर गायब कर दिया यह भी बताया सामाजिक रीति रिवाज से 6 वर्ष पूर्व विवाह अररिया न्यायालय में भी 22-09-21 को हुआ था जिससे उसकी एक पुत्री भी है ।

यह भी पढें   विद्यालय भवन के नवनिर्मित भवन का मेयर ने किया उद्घाटन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com