Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

थिएटर बिल्डिंग पर हुई रूसी बमबारी में 300 लोगों से अधिक के मारे जाने की संभावना

यूक्रेन युद्ध में नाटो की भूमिका के संबंध में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने  कहा है-युद्ध में रूस यदि रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करता है तो नाटो उसका जवाब देगा। रूसी हमला जिस स्तर का होगा, नाटो उसी स्तर का जवाब देगा। बाइडन ने यह बात नाटो समिट के बाद आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में कही।

उधर रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि लुहांस्क के 93 प्रतिशत क्षेत्र पर उसका कब्जा हो गया है।अमेरिकी राष्ट्रपति का यह बयान नाटो समिट में बनी उस आमराय के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि यूक्रेन युद्ध में सामरिक संगठन सीधे तौर पर शामिल नहीं होगा। एपी के अनुसार यूक्रेन के मारीपोल शहर में थिएटर बिल्डिंग पर हुई रूसी बमबारी में 300 लोगों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है। रूसी विमानों ने यह बमबारी 16 मार्च को की थी।
लगभग तीन हफ्ते से रूसी सैनिकों से घिरे मारीपोल में बड़ी संख्या में नागरिकों ने शरण ले रखी थी। उसके ऊपर बड़े अक्षरों में चिल्ड्रेन का बैनर भी लगा रखा था जिससे हवाई हमले से उसकी सुरक्षा हो सके। बावजूद इसके वह थिएटर रूसी विमानों के हमले से बच नहीं सका। थिएटर का मलबा हटने के बाद उसमें दबी लाशें सामने आई हैं। बाकी बचे मलबे में और भी लाशें दबी हो सकती हैं।

हमले के बाद यूक्रेन की मानवाधिकार आयुक्त ल्यूडमिला डेनीसोवा ने कहा था कि थिएटर के भूमिगत हिस्से में 1,300 से ज्यादा लोग मौजूद थे। उनमें से ज्यादातर के मारे जाने या घायल होने का अंदेशा है। रूसी हमलों के चलते मारीपोल की दशा और खराब हुई है। खार्कीव और चार्निहीव शहरों में जीवन को लेकर संकट बढ़ा है। इस बीच काला सागर में फंसे 15 देशों के 67 मालवाही जहाजों को सुरक्षित निकासी का रास्ता देने के लिए रूस ने प्रस्ताव रखा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *