Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘विश्व हिन्दी महासभा नेपाल’ की विधिवत घोषणा

 


नेपालगंज, 31 मार्च, 2022 । नेपाल गंज अवस्थित महेन्द्र पुस्तकालय के सभाकक्ष में विश्व हिन्दी महासभा नेपाल शाखा की विधिवत घोषणा की गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा (नेपाल)के अध्यक्ष श्री विष्णुलाल कुमाल ने की । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सच्चिददानन्द चौबे जी थे । विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ शायर अब्दुल लतीफ शौक जी के साथ ही अन्य प्रतिष्ठित लोगों की उपस्थिति थी । कार्यक्रम में विधिवत महासभा के नेपाल शाखा से जुडे सदस्यों के नाम की भी घोषणा की गई । महासभा नेपाल शाखा के संरक्षक श्री डा. कृष्णजंग राणा हैं । तथा कार्यकारी उपाध्यक्ष श्री सच्चिदानन्द मिश्र हैं । कार्यक्रम में सभी को सफल कार्यकाल की शुभकामना दी गई । इसीतरह महासभा के केंद्रीय महासचिव/महामंत्री में डॉ श्वेता दीप्ति को चयन किया गया है ।

यह भी पढें   जयप्रकाश आनन्द द्वारा नेपाल की राजनीति और न्याय व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न

अन्य राष्ट्रीय उपाध्यक्ष में श्री पूनम झा, प्रो राम सागर पण्डित, श्री मुरलीमनोहर तिवारी तथा श्री प्रभाकर मिश्र को चयन किया गया है । कोषाध्यक्ष में श्री रघुवीर झा हैं । सचिव/मंत्री में श्री विजय कुमार शर्मा, श्री अंशु झा, श्री शिव नारायण पंडित, श्री आलोक तिवारी, श्री राजेश झा हैं । केंद्रीय सदस्य में श्री मघई सिंह गोराया, श्री राघवेंद्र नाथ चौबे, श्री रूपम पाठक, श्री पशुपति मणि त्रिपाठी, श्री मधु कुमारी, श्री कौशलेंद्र श्रीवास्तव, श्री शारोज कर्ण, श्री भगवान यादव, श्री अयोध्या प्रसाद श्रीवास्तव, श्री कृष्णा देवी पांडे तथा श्री सन्तोष कुमार वर्णवाल है। इसीतरह सलाहकार में श्री सनत कुमार रेग्मी तथा श्री मोहन सिंह हैं ।

यह भी पढें   स्वामी अवधेशानंद गिरिजी महाराज का विराटनगर हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *