Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दो अप्रैल शनिवार को सीमा रेल का महाप्रबंधक पहुचेंगे जोगबनी

 


माला मिश्रा बिराटनगर । पूर्वोत्तर सीमा रेल गौहाटी मालीगांव के महाप्रबंधक अंशुल गुप्ता 2 अप्रैल शनिवार को जोगबनी स्टेशन पहुच जोगबनी सेक्शन का जायजा लेंगे । उपरोक्त विभागीय जानकारी कंट्रोल मैसेज से जोगबनी को दिया गया है । इसकी पुष्टि भी जोगबनी रेलवे स्टेशन प्रबंधक कमल बास्की ने किया है कहा कंट्रोल से इसकी मेसेज मिली है । उपमहाप्रबंधक प्रणव ज्योति शर्मा का का विभागीय अधिकारी को भेजे गए प्रत्र से भी इसकी पुष्टि हुई है । बताया जाता है कि मालीगांव से कटिहार फिर कटिहार से महाप्रबंधक सीमांचल एक्सप्रेस स्पेशल बोगी लगाकर जोगबनी पहुचेंगे ।
बताया जा रहा है कि जीएम का यह दौरा नेपाल में चल रहे रेलवे का निर्माण कार्य व नेपाल के ट्रेड से जुड़े उद्योगी व्यपरियो से बातचीत को लेकर है ।
जीएम इंपेक्शन का तैयारी पूरा कर लिया गया है । उपरोक्त जानकारी जोगबनी स्टेशन का सीजीएस अक्षय कुमार ने दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *