Fri. Apr 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाँके जिला के काँग्रेस और एमाले में विद्रोह

 

congress flag congress flag (2)नेपालगन्ज, (बाँके जिला) पवन जायसवाल, कार्तिक ९ गते ।
बाँके जिला में समानुपतिक उम्मेदवार का नामावली प्रकासित होने के बाद बाँके जिला के काँग्रेस और एमाले में वबाल मचा गया है ।
केन्द्र से स्थानीय पार्टीने सिफारिस किया लेकिन अलग पृथक उम्मेदवार बनाने के बाद  पार्टी के अन्दर उधम मचा है ।
नेपालगन्ज– ९ के निवासी निजामुद्दीन अन्सारी (छोटकऊ) नेपाली काँग्रेस पार्टी में २०३४ साल से विभिन्न पदों में रहकर जिम्मेदारि सम्हालते हुये कार्यवाहक सभापति भी रहचुके थे । लेकिन समानुपतिक मे उ नका नाम नही रहने के कारण नेपालगन्ज में नेपाली काग्रेस के क्षेत्र नं. ३ के प्रचार प्रसार कार्यालय में कार्यकर्ता लोग बिहीवार को बन्द किया था ।
अपने ही निवास में कार्यकता और शुभचिन्तकों के सामने आँख से आँशु गिराते हुये उन्होने कहा कि इतना अधिक समय से नेपाली काग्रेस पार्टी में रहकर कभी लोभ और लालच के लियें पार्टी में कभी कोई  सिकायत नही किया । लेकिन अभी समावेशी के लियें मुस्लिम समुदाय की ओर से प्रतिनिधित्व के लियें उम्मेदवारी के लियें अग्राह किया था उस में भी नेपाली काँग्रेस पार्टी ने मुझे धोखा दिया इस लियें अब ए पार्टी में रहने का कोई औचित्य नही है ।
अन्सारी ने कहा “ राजतन्त्र फेंका गया लेकिन अभी भी नेपाली काग्रेस में नयें राजाओं का बस्चव रहा है । इस लियें ईमानदार कार्यकर्ताओं को पिछे किया गया है ।” २०३४ साल से नेपाली काग्रेस के विभिन्न पदों पर रहकर अपना जिम्मेवारी सम्हाला राजा ज्ञानेन्द्र के शासनकाल से २०६०–०६३ के जन आन्दोलन तक भी मैं नेपाली काग्रेस बाके के कार्यवाहक अध्यक्ष रहकर पार्टि की जिम्मेवारि निर्वाह किया  लेकिन पिछले  समय से पार्टी में चाकरी और चाप्लुसीबाद हावी होने से पिछे पड गया हु उन्होने बताया । मैं अब मुल्याकन के बारें में सुशील कोईराला से पूछुगा । कोइराला सभापति होते ही मेरा ३५ वर्ष का लगानी का  मुल्याँकन ही नही हुआ । बाँके जिला के क्षेत्र नं. ३ में मुस्लिम समुदाय का मत ही निर्णायक होगा पर्यवेक्षकों का अनुमान है । इस जगह अन्सारी समुदाय का ८ हजार मत है , अब सुशील कोईराला जी को निर्वाचन जीतना एकदम कठिन होगा नेपालगन्ज– ९ बुथ सभापति महेबूब अली अन्सारी ने बताया । उन्हों ने कहा निजामुद्दीन अन्सारी को टिकट न देकर चाकरी और चाप्लुसी करने वालों को किया है, इस लियें हम सभी ३५ लोग के समूह में क्रियाशील सदस्यता के साथ राजीनामा देने की तयारी में है अन्सारी के पक्ष में बुथ सभापतियों में वार्ड नं. ४ के मो. कैयूम सिद्दीकी, वार्ड नं. ९ के यूनुस हलवाई, अख्तर अली अन्सारी, ईसरत अली अन्सारी, साबिर अली अन्सारी लगायत लोगों ने नेपाली काग्रेस के पार्टी के कोई भी पदों पर न रहकर रजीनामा देनें के लियें कहते हुयें अपना क्रियाशील सदस्यता भी बुथ कमिटी को दिया ।
नेपाली काग्रेस पार्टी के सभापति कोईराला का गृह जिला बाके जिला में समानुपातिक में पुराने और पार्टी प्रति वफदारों को किनारा लगाया कहते हुयें समानुपातिक के सूची में नाम न होने के पक्षों में दो दर्जन से अधिक क्रियाशील सदस्यों ने पार्टी के साधारण सदस्य मे भी न रहकर राजीनामा देनें के तयारी में रहे है ।
आक्रोसित में रहे निजामुद्दीन अन्सारी (छोटकऊ) और उन के  निकटस्थ कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन प्रचार प्रसार कार्यालय में लगे पोष्टर और पर्चे को नोचकर फेंक दिया ।
इसी तरह जिला में एमाले मे भी यही रवैंया एमाले में सिफारिस होकर गयें इमान्दार और पुराने नेता गण का नाम हटाने पर कार्यकर्ता क्षुब्ध है । भेरी अंचल के प्रथम काम्युनिष्ट पार्टी के संस्थापक के रुप में परिचित और पार्टी के केन्द्रीय सल्लाहकार बाबुराम गौतम, धन बहादुर चन्द और जैसे पुराने और इमान्दार नेता डम्बर सुबेदी का नाम बन्द सूची में न पडने से कार्यकर्ताओं में निराशा छाया है । ऐसे ही मोहम्मद हारुन हलवाई, सम्सुद्दीन सिद्दीकी का नाम बन्द सूची सें हटाकर नयें नेता पत्नी के नाम को रखने से कार्यकर्ताओं में निराशा  है ।
इस सें पहले क्षेत्र नं. ३ के लिए सिफारीस किय गए प्रत्यक्ष उम्मेदवार पदम धिताल नाम का इमान्दार नेता का नाम हटाकर एक महिला कार्यकर्ता को रखा गया और पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता ने नेता औं को घेराऊ किया था

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *